Friday, 19 May 2017

Bahubali Actor Prabhas Biography in Hindi



प्रभास राजु उप्पलपाटि (जन्म :23 अक्टूबर 1979) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं जो प्रभास मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में कार्य करते हैं। ये 'प्रभास' नाम से प्रसिद्ध हैं। हिंदुस्तान टाइम्स फ़िल्म परियोजना के अनुसार बाहुबली (फ़िल्म) भारतीय सिनेमा की इतिहास में सबसे महंगी फ़िल्म है।


प्रारंभिक जीवन


प्रभास का जन्म फिल्म निर्माता यू। सूर्यनारायण राजू और उनकी पत्नी शिव कुमारी के घर हुआ था। वह तीनों बच्चों में सबसे छोटे है, उनके एक बड़े भाई प्रमोद उपपालपति और बहन प्रगती है । उनके चाचा, तेलगु अभिनेता कृष्णम राजू उपपालपति हैं।


कैरियर


प्रभास ने 2002 में ईश्वर के साथ अपना फिल्म कैरियर शुरू किया था। 2003 में, वह राघवेंद्र में अग्रणी भूमिका में थे। 2004 में, वे वर्धन में दिखाई दिए उन्होंने अपने कैरियर को एडवी रामुडू और चक्रम के साथ जारी रखा। 2005 में उन्होंने एस। एस। राजमुली द्वारा निर्देशित फिल्म छत्रपति में अभिनय किया, जिसमें उन्होंने गुंडों द्वारा शोषित एक शरणार्थी की भूमिका निभाई। ये 54 सिनेमाघरों में 100 दिन तक चली थी। बाद में उन्होंने पौरनामी, योगी और मुन्ना में अभिनय किया, 2007 में एक्शन-ड्रामा फिल्म आ गई, इसके बाद 2008 में एक्शन कॉमेडी बुजजीगाडू ने अभिनय किया। 2009 में उनके दो फिल्में बिल्ला और एक निरंजन थे। इंडिआग्लिट्ज़ ने स्टाइलिश और नेत्रहीन अमीर बुला बुलाया। [12] 2010 में वह रोमांटिक कॉमेडी डार्लिंग में और 2011 में, श्री परफेक्ट, एक और रोमांटिक कॉमेडी में दिखाई दिया। 2012 में, प्रभास ने रिबेल में अभिनय किया, राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म उनकी अगली फिल्म मिरची थी उन्होंने फिल्म डेनिकाइना रेडी के लिए एक छोटे से कैमियो के लिए आवाज गाई। 2015 में वह एस.एस. राजमौली के महाकाव्य बाहुबली: द बिगिनिंग में शिवडू / महेंद्र बाहुबली और अमररेन्द्र बाहुबली के रूप में दिखाई दिए। यह फिल्म दुनिया भर में तीसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और दुनिया भर में आलोचकों और व्यावसायिक प्रशंसा की गई है। बाहुबली की अगली कड़ी: बाहुबली: द कन्क्लूजन 28 अप्रैल 2017 को दुनिया भर में जारी किया गया। बाहुबली 2 की सफलता के बाद प्रभास के घर शादी के रिश्ते के लिए देश विदेश से कुल 6000 रिश्ते आए | बाहुबली २ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे श्रेष्ट फिल्म साबित हुई |


बैंकॉक मैडम तुसाद म्यूजियम


बैंकॉक स्थित प्रतिष्ठित मैडम तुसाद म्यूजियम में 'बाहुबली' प्रभास का मोम का पुतला लगाया गया है. प्रभास साउथ के ऐसे पहले सुपरस्टार हैं, जिनका मोम का पुतला दुनिया के इस प्रसिद्ध म्यूजियम में लगा है


फ़िल्में


क्रमांकसालशीर्षकभूमिकाभाषाटिप्पणियों
12002ईश्वरईश्वरतेलगुप्रथम प्रवेश
22003राघवेंद्रराघवेंद्रतेलगु
32004वर्धनवेंकटतेलगु
42004आदवी रामदुरामुडूतेलगु
52005चक्रचक्रतेलगु
62005छत्रपतिशिव / छत्रपतितेलगु
72006पौराणमीशिव केशवतेलगु
82007योगीईश्वर प्रसाद / योगीतेलगु
92007मुन्नामुन्नातेलगु
102008बुजजीगाडूबुजजी / लिंग राजू / रजनीकांततेलगु
1 12009बिल्लाबिल्ला / रंगातेलगु
122009एक निरंजनछोटूतेलगु
132010प्रियप्रभास / प्रभातेलगुसर्वश्रेष्ठ अभिनेता (जूरी) के लिए सिनेमैरा पुरस्कार
142011श्रीमान आदर्शविक्कीतेलगु
152012बागीऋषितेलगु
-2012डेनिकाइना तैयारकथावाचकतेलगु
162013मिर्चिजयतेलगुसर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नंदी पुरस्कार
-2014एक्शन जैक्सनखुदहिंदी"पंजाबी मस्त" गाने में विशेष उपस्थिति 
172015बाहुबली: द बिगनिंग (2015)महेंद्र बाहुबली / शिवुडू 
अमरेन्द्र बाहुबली
तेलुगू / तमिल/हिन्दी/मलयालम 
2017बाहुबली: द कॉन्क्लूज़न(2017)तेलुगू / तमिल/हिन्दी/मलयालम
192018साहोएन / एतेलुगू / तमिल / हिंदी[18]

Talented Singer Mika Singh Biography In Hindi



जन्म दिन  10 Jun 1977


      जीवनी       


मीका सिंह एक भारतीय पॉप गायक व रैपर है व इन्होने कई बंगाली फ़िल्मों में भी अपनी आवाज़ दी है। वे एक बेहद लोकप्रिय पंजाबी गायक है। उन्होंने कई बॉलीवुड फ़िल्मों में गाने गाए है जिनमे सिंह इज़ किंग और जब वि मेट शामिल है।

पृष्ठभूमि 
अमरीक सिंह उर्फ़ मीका सिंह का जन्म 10 जून 1977 पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जिले में हुआ था।  उनके पिता अजमेर सिंह चंदन और माँ बबीर कौर दोनों ही संगीत का ज्ञान रखते थे।  मीका पंजाबी और हिंदी गायक दलेर सिंह मेहँदी के छोटे भाई हैं। घर में संगीत का माहौल होने से मीका बचपन से संगीत से जुड़ गए थे।  उन्होंने बचपन में ही संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। उन्हें तबला, हारमोनियम, और गिटार बजाने का बेहद शौक है। मीका ने अपना पहला सोलो एल्बम सावन में लग गयी आग 21 साल की उम्र में निकाला था।  उसके बाद  समथिंग-समथिंग, इश्क ब्रांडी जैसे गाने गाकर युवा वर्ग का ध्यान अपनी ओर खिंचा।  

फ़िल्मी करियर 
मीका ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म प्यार के साइड इफेक्ट्स से की।  मीका ने अपने फ़िल्मी करियर कई बेहतरीन गाने गाये।  जिसके लिए उन्हें कई पुरुस्कारों से भी सम्मानित किया गया। सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग के क्षेत्र में भी मीका ने हाथ आजमाया है। मीका ने पंजाबी फिल्म 'रैथ कपूर' में माइकल की भूमिका और हाल ही में फिल्म 'बलविंदर सिंह फेमस हो गया' में बलविंदर का किरदार निभाया है। 


टीवी करियर 
मीका कई टीवी शोज़ में बतौर जज नजर आ चुके हैं।  फ़िलहाल मीका एंड टीवी पर द वॉइस ऑफ़ इंडिया में शान, सुनिधि चौहान, हिमेश रेशमिया संग जज के रूप में नजर आ रहे है। 

मीका सिंह से जुड़े कुछ तथ्य:

1- मीका का असली नाम 'अमरीक सिंह' है और मीका अपने 6 भाइयों में सबसे छोटे हैं। वह मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी मीका के बड़े भाई हैं। 

2- महज 8 साल की उम्र से ही मीका की गायन शिक्षा शुरू हो गई थी।  12 साल की उम्र में तबला और हारमोनियम बजाना सीख गए थे और 14 साल की उम्र में मीका ने गिटार बजाना शुरू कर दिया था। 

3- मीका फिल्मों में गाने से पहले कीर्तन गाया करते थे लेकिन 1998 में आए उनके गाने 'सावन में लग गई आग' ने मीका को एक पहचान दिलवाई। 

4-पहली एलबम की सफलता के बाद मीका ने 'गबरू', 'दुनाली', 'समथिंग समथिंग ' और 'इश्क ब्रांडी' एलबम लॉन्च किए। 

5- मीका ने 2006 में फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' का गीत 'दिल तोड़ के ना जा (रीमिक्स)' गाया था और उसके बाद एक से बढ़कर एक गाने गाकर उन्होंने काफी नाम कमाया। 

6- मीका ने हिंदी और पंजाबी के साथ-साथ मराठी, बंगाली, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में भी कई गाने गाए हैं। 

7- मीका ने सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार जैसे बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार्स के लिए भी कई गाने गाए। 

8 - गाने के साथ-साथ मीका ने टीवी पर 'म्यूजिक का महामुकाबला' शो जज किया था और इन दिनों 'द वॉइस इंडिया' शो में मेंटर की भूमिका में हैं। 

9- सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग के क्षेत्र में भी मीका ने हाथ आजमाया है। मीका ने पंजाबी फिल्म 'रैथ कपूर' में माइकल की भूमिका और हाल ही में फिल्म 'बलविंदर सिंह फेमस हो गया' में बलविंदर का किरदार निभाया है। 

10- मीका से जुड़े कुछ विवाद 
 
1 -राखी सांवत को किस: 
पहली बार मीका विवादों में साल 2006 में आये थे।  उनकी इस कॉन्ट्रोवर्सी को आज तक कोई भूला है।  खबरों के मुताबिक मीका ने उस समय अपनी कथित राखी सावंत को अपनी बर्थडे पार्टी में पकड़ कर जबरदस्त किस किया था।  इस पर राखी ने काफी हंगामा किया था।  जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया था। इसके बाद राखी ने मुंबई कोर्ट में मीका के खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया था।  

2- बिपाशा ने किस किया:
मीका सिंह ने अपने ट्विटर एकाउंट पर बिपाशा संग अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमे उनके गाल पर लिपस्‍टिक का एक निशान था। मीका ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, यह किस बिपाशा ने उन्‍हें कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के दौरान दुबई में किया था।  हालांकि बाद में मीका ने क्‍िलयर किया यह किस शो में दादी ने किया था अभिनेत्री बिपाशा बासु ने नहीं। 

3- जब मीका ने मारा थप्‍पड़:
किसिंग कांड के बाद मीका थप्‍पड़ मारने को लेकर चर्चा में छाए रहे।  इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था।  मीका ने एक इवेंट में एक दक्षिण दिल्‍ली के एक डॉक्‍टर को थप्‍पड़ जड़ दिया था।  हालांकि इस मामले में मीका ने सफाई देते हुए कहा कि वह किसी इंसान के साथ मिसबिहेवियर को बरर्दाश्‍त नहीं कर पाते हैं।  इस मामले में भी उनके के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। 

4- विदेशी करेंसी में फंसे:
मीका सिंहं कुछ लोगों को भारत के बाहर भेजने के मामले में काफी चर्चा में रहे।  हालांकि मीका ने इससे इंकार किया था।  इसके अलावा मीका विदेशी करेंसी के मामले में भी दोषी पाए जा चुके हैं।  मीका के भाई और गायक दलेर मेंहदी पर भी डांस ट्रूप के बहाने कबूतरबाजी का आरोप लग चुका है।

5- हिट एंड रन केस मीका: 
हिट रन केस मतलब सलमान ही नही मीका सिंह भी है, मतलब इस केस से सिंगर मीका सिंह को भी काफी पब्‍िलसिटी मिली है।  जी हां खबरों के मुताबिक 2014 में सिंगर के ऊपर ऑटो रिक्‍शा को टक्‍कर मारने का चार्ज लग चुका है।  इस हिट एंड रन केस में पैसेंजर्स को चोट भी लगी थी।  हालांकि बाद में मीका ने  सफाई देते हुए कहा कि वह गाडी ड्राइव ही नहीं कर रहे थे।


Great Singer & Rapper Honey Singh Biography In Hindi



जन्म दिन  15 Mar 1984


      जीवनी       


हनी सिंह जो कि अपने स्टेज के नाम यो यो हनी सिंह से जाने जाते है, भारतीय रैपर, संगीत निर्माता हैं, गायक और फिल्म अभिनेता हैं। वे पहले एक रिकाॅर्डिंग आर्टिस्ट थे और बाद में भांगड़ा प्रोड्यूसर बन गए। बाद में उन्हें बाॅलीवुड से आॅफर आने लगे और बाॅलीवुड की कई फिल्मों में उन्होंने संगीत दिया और मशहूर गानों को रैप किया और बाॅलीवुड के सबसे महंगे संगीत निर्माता बन गए। उनका सपना है कि वे एक दिन देश के लिए ग्रैमी अवार्ड जीत कर लाएं।  

पृष्ठभूमि-
हनी का जन्म एक सिख परिवार में होशियारपुर, पंजाब में हुआ था। उनका बचपन का नाम हिरदेश सिंह था। 

पढ़ाई-
उन्होंने यूके के ट्रिनीटी स्कूल से संगीत की पढ़ाई की थी। बाद में उनका परिवार दिल्ली आ गया। 

शादी-
उनकी शादी शालिनी तलवार सिंह से हुई। उन्होंने अपनी पत्नी को पहली बार आडियंस से इंडियाज राॅ स्टार टीवी शो के मंच पर सबके सामने इंट्रड्यूस किया। 

करियर-
वे इंग्लिश से ज्यादा अपनी नेटिव लैंग्वेज पंजाबी और हिन्दी में गाना पसंद करते हैं। उनके गाने युवाओं पर खासा प्रभावा डालते हैं और चार्टबस्टर्स पर टाॅप रहते हैं। वे कई काॅलेज फेस्टिवल्स में भी परफाॅर्म कर चुके हैं जिसमें से अंसल इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी और रामजस काॅलेज भी शामिल है। उन्होंने डीजे विशाल से डीजेइिंग भी सीखी है। 

बाॅलीवुड में शुरूआत-
वे बाॅलीवुड में काफी चर्चित नाम हो चुके हैं। वे फिल्म ‘शकल पे मत जा’ में पहली बार गाए गए अपने डेब्यू सांग के बाद से नोटिस किए गए। वे आने वाली फिल्म ‘मस्तान’ जिसमें नसीरूद्दीन शाह भी हैं, में गाना गाने के लिए उन्हें 7 मिलीयन पे किया गया है जो कि बाॅलीवुड में अब तक किसी भी गायक को पे किया जाने वाला सर्वाधिक अमाउंट है। उनका गाया हुआ गाना अंग्रेजी बीट सैफ अली खान की फिल्म काॅकटेल में भी दिखाया गया है। 
 
उन्हें 2013 के अंत में और ज्यादा ख्याति और पापुलैरिटी तब मिली जब बाॅलीवुड की बिग बजट फिल्में जैसे ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘बाॅस’ में गाने का मौका मिला। उनका लुंगी डांस लोगों की जुबान पर चढ़ गया। उन्होंने फिल्म ‘भूतनाथ रिटन्र्स’ में भी अमिताभ बच्चन के साथ परफाॅर्म किसा और गाना गाया। छोटी बजट की फिल्में जैसे मेरे डैड की मारूति, बजाते रहो और फुगली में भी गाए गए उनके गाने काफी पापुलर हुए। 2014 में अचानक बाॅलीवुड से गायब ही हो गए और किसी भी प्रकार का कोई संगीत महीनों तक नहीं दिया। उनके गायब होने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे मगर वे सब ज्यादातर फेक थे। 2014 में नदारद रहने के बाद उन्होंने 2015 फरवरी में बर्थडे बैश गाने के साथ वापसी की। 

अभिनय में आजमा चुके हैं हाथ-
उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत पंजाबी फिल्म मिर्जा से की थी। फिल्म में उनका कैमियो अपियरेंस ही था लेकिन इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का पीटीसी पंजाबी फिल्म अवार्ड मिला। इसकंे बाद वे एक और पंजाबी काॅमेडी फिल्म ‘तू मेरा 22 मैं तेरा 22’ में दिखाई दिए। यह लीड रोल के रूप में उनकी पहली फिल्म थी। 
उन्होंने बाॅलीवुड फिल्मों में अपना एक्टिंग डेब्यू फिल्म ‘द एक्सपोज’ से किया था लेकिन यह फिल्म बाॅक्स आॅफिस ‍पर फलाप रही थी। 

विवादों से भी है हनी का नाता-
उनके कुछ गानों के बोल ने भी उन्हें विवादों में ला खड़ा किया। उनके गानों के बोल कुछ संगठनों को काफी हिंसक लगे और उन्होंने हनी के खिलाफ एफआईआर भी करा दी। बाद में हनी ने सफाई देते हुए यह भी कहा कि यह गीत के बोल उनके द्वारा नहीं लिखे गए हैं। 4 अगस्त 2013 को उनके खिलाफ चल रहे मुकदमे को पंजाब और हरियाण कोर्ट ने खारिज कर दिया जिसमें उनके उपर यह आरोप था कि उन्होंने बलात्कारी गाना गाया है। कोर्ट ने कहा कि इसका कोई सबूत नहीं है कि यह गाना हनी सिंह ने गाया है और यूट्यूब ऐसा माध्यम है जहां कोई भी किसी भी प्रकार का कंटेट किसी के भी नाम से डाल सकता हैै। इसके बाद बाॅस फिल्म में भी गाए गए उनके गाने पार्टी आॅल नाइट पर भी विवाद गहराउ चुका है कि इस गाने में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग हुआ है। 

हनी द्वारा कंपोज और गाए हुए प्रसिद्ध गाने-
हाय मेरा दिल, ब्राउन रंग, छम्मक छल्लो, हाई हील्स, बे्रक अप पार्टी, ब्रिंग मी बैक, ब्लू आईज, इसे कहते हैं हिप हाॅप हिप हाॅप, देसी कलाकार, मैं शराबी, रानी तू मैं राजा, लोनली लोनली, पार्टी आॅन माई माइंड, पंजाबियां दी बैटरी, लुंगी डांस, बाॅस टाइटल ट्रेक, पार्टी आॅल नाईट, सनी सनी, चार बोतल वोडका, पार्टी विद भूतनाथ, ये फुगली फुगली क्या है, यार ना मिले, अता माझी सटकली, बर्थडे बैश। 

प्रसिद्ध फिल्में-
मिर्जा-द अनटोल्ड स्टोरी, तू मेरा 22 मैं तेरा 22, द एक्सपोज, जोरावर। 

Great Amitabh Bachchan Biography In Hindi




जन्म दिन  11 Oct 1942


      जीवनी       


अमिताभ बच्चन हिन्दी फिल्मों के अभिनेता हैं। हिन्दी सिनेमा में चार दशकों से ज्यादा का वक्त बिता चुके अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्मों से ‘एंग्री यंग मैन’ की उपाधि प्राप्त है। वे हिन्दी सिनेमा के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली अभिनेता माने जाते हैं। उन्हें लोग ‘सदी के महानायक’ के तौर पर भी जानते हैं और प्‍यार से बिगबी, शहंशाह भी कहते हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर उन्हें 3 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा 14 बार उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है। फिल्मों के साथ साथ वे गायक, निर्माता और टीवी प्रिजेंटर भी रहे हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण सम्मान से भी नवाजा है।

पृष्ठभूमि-


अमिताभ बच्चन का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम हरिवंश राय बच्चन था। उनके पिता हिंदी जगत के मशहूर कवि रहे हैं। उनकी मां का नाम तेजी बच्चन था। उनके एक छोटे भाई भी हैं जिनका नाम अजिताभ है। अमिताभ का नाम पहले इंकलाब रखा गया था लेकिन उनके पिता के साथी रहे कवि सुमित्रानंदन पंत के कहने पर उनका नाम अमिताभ रखा गया।

पढ़ाई-

अमिताभ बच्चन शेरवुड कॉलेज, नैनीताल के छात्र रहे हैं। इसके बाद की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोरीमल कॉलेज से की थी। पढ़ाई में भी वे काफी अव्‍वल थे और कक्षा के अच्‍छे छात्रों में उनकी गिनती होती थी। कहीं ना कहीं ये गुण उनके पिताजी से ही आए थे क्‍योंकि वे भी जानेमाने कवि रहे थे। 

शादी-

अमिताभ बच्चन की शादी जया बच्चन से हुई जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं। अभिषेक बच्चन उनके सुपुत्र हैं और श्वेता नंदा उनकी सुपुत्री हैं। रेखा से उनके अफेयर की चर्चा भी खूब हुई और लोगों के गॉसिप का विषय बनी। 

करियर-

अमिताभ बच्चन की शुरूआत फिल्मों में वॉयस नैरेटर के तौर पर फिल्म 'भुवन शोम' से हुई थी लेकिन अभिनेता के तौर पर उनके करियर की शुरूआत फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से हुई। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं लेकिन वे ज्यादा सफल नहीं हो पाईं। फिल्म 'जंजीर' उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने लगातार हिट फिल्मों की झड़ी तो लगाई ही, इसके साथ ही साथ वे हर दर्शक वर्ग में लोकप्रिय हो गए और फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा भी मनवाया।
 
प्रसिद्ध फिल्में-

सात हिंदुस्तानी, आनंद, जंजीर, अभिमान, सौदागर, चुपके चुपके, दीवार, शोले, कभी कभी, अमर अकबर एंथनी, त्रिशूल, डॉन, मुकद्दर का सिकंदर, मि. नटवरलाल, लावारिस, सिलसिला, कालिया, सत्ते पे सत्ता, नमक हलाल, शक्ति, कुली, शराबी, मर्द, शहंशाह, अग्निपथ, खुदा गवाह, मोहब्बतें, बागबान, ब्लैक, वक्त, सरकार, चीनी कम, भूतनाथ, पा, सत्याग्रह, शमिताभ जैसी शानदार फिल्मों ने ही उन्हें सदी का महानायक बना दिया। 

आने वाली फिल्में-


पीकू, वजीर उनकी आने वाली फिल्में हैं जिसमें वे बिल्कुल अलग किरदार में नजर आएंगे। उनके फैंस इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

अमिताभ बच्चन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-


- अमिताभ बच्चन 'सदी के महानायक' कहे जाते हैं। वे हिन्दी फिल्मों के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं। 

- उन्हें असली पहचान फिल्म 'जंजीर' से मिली थी। यह फिल्म अमिताभ से पहले कई बड़े अभिनेताओं को ऑफर हुई थी जिसमें मशहूर अभिनेता राजकुमार भी शामिल थे लेकिन राजकुमार ने इस फिल्म को यह कहकर ठुकरा दिया था कि डायरेक्‍टर के बालों के तेल की खुशबू अच्‍छी नहीं है। 

- 70 और 80 के दौर में फिल्‍मी सीन्‍स में अमिताभ बच्‍चन का ही आधिपत्‍य था। इस वजह से फ्रेंच डायरेक्‍टर फ़्राँस्वा त्रुफ़ो ने उन्‍हें 'वन मैन इंडस्‍ट्री' तक करार दिया था। 

- अपने करियर के दौरान उन्‍होंने कई पुरस्‍कार जीते हैं जिसमें सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता के तौर पर 3 राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार भी शामिल है। इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल्‍स और कई अवार्ड समारोहों में उन्‍हें कई पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किया गया है। वे 14 फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी जीत चुके हैं। उन्‍हें फिल्‍मफेयर में सबसे ज्‍यादा 39 बार नामांकित किया जा चुका है।  

- फिल्‍मों में बोले गए उनके डॉयलाग आज भी लोगों के दिलों में ताजा हैं। उनके सुपरहिट करियर में उनके फिल्‍मस के डॉयलाग्‍स का भी अ‍हम रोल रहा है। 

- उन्‍हें भारत सरकार की तरफ से 1984 में पद्मश्री, 2001 में पद्मभूषण और 2015 में पद्मविभूषण जैसे सम्‍मान मिल चुके हैं। 

- करियर के शुरूआती दौर में उन्‍हें काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा था। उनकी फिल्‍में लगातार फलाप हो रही थीं तब वे वापिस घर लौटने का मन बना चुके थे लेकिन फिल्‍म जंजीर उनके करियर का टर्निंग प्‍वाइंट बन गई और फिल्‍म इंडस्‍ट्री में 'एंग्री यंग मैन' का उदय हुआ। 

- आज जिस अमिताभ बच्‍चन के आवाज की पूरी दुनिया कायल है, एक समय था जब उनकी आवाज उनके करियर में रोड़ा बन रही थी और उन्‍हें नकार दिया गया था लेकिन बाद में उनकी आवाज ही उनकी ताकत बनी और उनकी आवाज औरों से काफी जुदा और भारी थी, इस वजह से उन्‍हें कई निर्देशकों ने कई फिल्‍मों में अपनी कहानी को नैरेट तक करवाया। कई प्रोग्राम्‍स को उन्‍होंने भी होस्‍ट किया। 

अमिताभ के करियर का बुरा दौर:- 

- उनकी फिल्‍में अच्‍छा बिजनेस कर रही थीं कि अचानक 26 जुलाई 1982 को कुली फिल्‍म की शूटिंग के दौरान उन्‍हें गंभीर चोट लगी गई। दरअसल, फिल्‍म के एक एक्‍शन दृश्‍य में अभिनेता पुनीत इस्‍सर को अमिताभ को मुक्‍का मारना था और उन्‍हें मेज से टकराकर जमीन पर गिरना था। लेकिन जैसे ही वे मेज की तरफ कूदे, मेज का कोना उनके आंतों में लग गया जिसकी वजह से उनका काफी खून बह गया और स्‍थिति इतनी गंभीर हो गई कि ऐसा लगने लगा कि वे मौत के करीब हैं लेकिन लोगों की दुआओं की वजह से वे ठीक हो गए। 

राजनीति में प्रवेश:- 

- कुली में लगी चोट के बाद उन्‍हें लगा कि वे अब फिल्‍में नहीं कर पाएंगे और उन्‍होंने अपने पैर राजनीति में बढ़ा दिए। उन्‍होंने 8वें लोकसभा चुनाव में अपने गृह क्षेत्र इलाहाबाद की सीट से उ.प्र. के पूर्व मुख्‍यमंत्री एचएन बहुगुणा को काफी ज्‍यादा वोटों से हराया। 

- राजनीति में ज्‍यादा दिन वे नहीं टिक सके और फिर उन्‍होंने फिल्‍मों को ही अपने लिए उचित समझा। 

- जब उनकी कंपनी एबीसीएल आर्थिक संकट से जूझ रही थी तब उनके मित्र और राजनी‍तिज्ञ अमर सिंह ने उनकी काफी मदद की थी। बाद में अमिताभ ने भी अमर सिंह की समाजवादी पार्टी को काफी सहयोग किया। उनकी पत्‍नी जया बच्‍चन ने समाजवादी पार्टी को ज्‍वाइन कर लिया और वे राज्‍यसभा की सदस्‍य बन गईं। अमिताभ ने पार्टी के लिए कई विज्ञापन और राजनीतिक अभियान भी किए। 

- फिल्‍मेां से एक बार फिर उन्‍होंने वापसी की और फिल्‍म 'शहंशाह' हिट हुई। इसके बाद उनके अग्निपथ में निभाए गए अभिनय को भी काफी सराहा गया और इसके लिए उन्‍हें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार भी मिला लेकिन उस दौरान बाकी कई फिल्‍में कोई खास कमाल नहीं दिखा स‍कीं।

फिल्‍मों में तगड़ी वापसी:- 


- 2000 में आई मोहब्‍बतें उनके डूबते करियर को बचाने में काफी मददगार साबित हुई और फिल्‍म को और उनके अभिनय को काफी सराहा गया। इसके बाद उन्‍होंने कई फिल्‍मों में काम किया जिसे आलोचकों के साथ साथ दर्शकों ने भी काफी पसंद किया।

- 2005 में आई फिल्‍म 'ब्‍लैक' में उन्‍होंने शानदार अभिनय किया और उन्‍हें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार से एक बार फिर सम्‍मानित किया गया। 

- फिल्‍म पा में उन्‍होंने अपने बेटे अभिषेक बच्‍चन के ही बेटे का किरदार निभाया। फिल्‍म को काफी पसंद किया गया और एक बार फिर उन्‍हें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार से नवाजा गया। 
 
- वे काफी लंबे समय से गुजरात पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। 

- उन्‍होंने टीवी की दुनिया में भी बुलंदियों के झंडे गाड़े हैं और उनके द्वारा होस्‍ट किया गया केबीसी बहुत पापुलर हुआ। इसने टीआरपी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए और इस प्रोग्राम के जरिए कई लोग करोड़पति बने।
सामाजिक कार्यों में आगे:-
- इन सबके इतर अमिताभ बच्‍चन लोगों की मदद के लिए भी हमेशा आगे खड़े रहते हैं। वे सामाजिक कार्यों में काफी आगे रहते हैं। कर्ज में डूबे आंध्रप्रदेश के 40 किसानों को अमिताभ ने 11 लाख रूपए की मदद की। ऐसे ही विदर्भ के किसानों की भी उन्‍होंने 30 लाख रूपए की मदद की। इसके अलावा और भी कई ऐसे मौके रहे हैं जिसमें अमिताभ ने दरियादिली दिखाई है और लोगों की मदद की है। 

- जून 2000 में वे पहले ऐसे एशिया के व्‍यक्ति थे जिनकी लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में वैक्‍स की मूर्ति स्‍थापित गई थी। 

- उनके ऊपर कई किताबें भी लिखी जा चुकी हैं- 
  अमिताभ बच्‍चन: द लिजेंड 1999 में, टू बी ऑर नॉट टू बी: अमिताभ बच्‍चन 2004 में, एबी: द लिजेंड (ए फोटोग्राफर्स ट्रिब्‍यूट) 2006 में, अमिताभ बच्‍चन: एक जीवित किंवदंती 2006 में, अमिताभ: द मेकिंग ऑफ ए सुपरस्‍टार 2006 में, लुकिंग फॉर द बिग बी: बॉलीवुड, बच्‍चन एंड मी 2007 में और बच्‍चनालिया 2009 में प्रकाशित हुई हैं। 

- वे शुद्ध शाकाहारी हैं और 2012 में 'पेटा' इंडिया द्वारा उन्‍हें 'हॉटेस्‍ट वेजिटेरियन' करार दिया गया। पेटा एशिया द्वारा कराए गए एक कांटेस्‍ट पोल में एशिया के सेक्सियस्‍ट वेजिटेरियन का टाईटल भी उन्‍होंने जीता। 
टेक्‍नोलॉजी के दौर में भी सबसे एक्टिव बच्‍चन:-
आज का दौर सोशल मीडिया का है। खबरें पल पल में इंटरनेट पर अपलोड होती रहती हैं। ऐसे में हमारे बिगबी कहां पीछे रहने वाले हैं। वे भी फेसबुक, ट्विटर का जमकर इस्‍तेमाल करते हैं और यही कारण है कि दोनों सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर उनके फैंस की संख्‍या लाखों-करोड़ों में है। वे अपने प्रंशसको को कभी नहीं निराश करते हैं और पल पल की घटनाओं को वे इन माध्‍यमों के जरिए शेयर करते हैं। 

Hrithik Roshan Biography In Hindi



जन्म दिन 10 Jan 1974


      जीवनी      


रितिक रोशन हिंदी फिल्‍मों के बहुचर्चित अभिनेता हैं। उन्‍होंने बॉलीवुड में कई सफल फिल्‍में दी हैं और अपना एक अलग मुकाम स्‍थापित किया है। उनका फिल्‍मी करियर सफल रहा है। उन्‍हें 6 बार फिल्‍मफेयर अवार्ड्स से भी सम्‍मानित किया जा चुका है। उन्‍हें भारत के सबसे आर्कषक सेलिब्रिटीज में से एक माना जाता है। अभिनय के अलावा रितिक स्‍टेज परफॉर्मर और पार्श्‍व गायक भी हैं। उनके द्वारा निभाए गए किरदारों को आलोचकों के साथ साथ जनता ने भी खूब सरा‍हा है। वे किसी भी तरह के रोल करने में माहिर माने जाते हैं। अभिनय के अलावा वे अपने डांस मूव्‍स से भी लोगों का दिल जीत लेते हैं और बॉलीवुड में उनकी पहचान एक अच्‍छे डांसर के भी रूप में है। 

पृष्‍ठभूमि-

रितिक रोशन का जन्‍म मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम राकेश रोशन है जो कि अपने समय के मशहूर अभिनेता रहे हैं। उनके पिता फिल्‍म निर्देशक भी हैं। उनकी मां का नाम पिंकी रोशन है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम सुनैना है। उनका पूरा परिवार फिल्‍मों से ही कहीं न कहीं संबंध रखता है। उनके नाना निर्माता निर्देशक जे ओम प्रकाश मेहरा रितिक को 6 साल की उम्र में कैमरे के सामने फिल्‍म 'आशा' में बिना उनकी जानकारी के ले आए जब रितिक अचानक से डांस करने लगे थे।  

पढ़ाई-

रितिक की शुरूआती पढ़ाई बांबे स्‍कॉटिश स्‍कूल मुंबई से हुई। इसके बाद की पढ़ार्इ के लिए वे सिडेनहम कॉलेज चले गए जहां से उन्‍होंने कॉमर्स में स्‍नातक की डिग्री प्राप्‍त की। स्‍कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद मास्‍टर्स की डिग्री के लिए वे यूएस चले गए। 

शादी-
उन्‍होंने सुजैन खान से शादी की पर 17 साल तक चले इस रिश्‍ते का तलाक से अंत हो गया। इनके दो बच्‍चे हैं- रेहान और रिधान। करीना कपूर के साथ उनके अफेयर की खबरों ने काफी तूल पकड़ा तो वहीं फिल्‍म काइट्स के दौरान बारबरा मोरी से भी उनके प्रेम प्रसंगों की काफी चर्चा हुई। 

करियर-

रितिक के फिल्‍मी करियर की शुरूआत मुख्‍य अभिनेता के तौर पर फिल्‍म 'कहो ना प्‍यार है' से हुई थी जो कि उस समय सुपरहिट हुई थी। इस फिल्‍म के निर्देशक स्‍वयं उनके पिता राकेश रोशन थे। इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर सफलता के खूब झंडे गाड़े। इस फिल्‍म ने उन्‍हें रातोंरात स्‍टार बना दिया। इस फिल्‍म में उनके द्वारा निभाए गए डबल रोल के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार और सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का भी फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार मिला। इसके बाद उन्‍होंने कई फिल्‍मों में काम किया जो कि फ्लाप हो गईं लेकिन फिल्‍म 'कोई मिल गया' ने उनके करियर मे नई जान भर दी और फिल्‍म के साथ साथ रितिक के अभिनय ने तो सभी का दिल जीत लिया।

प्रसिद्ध फिल्‍में- 
कहो ना प्‍यार है, फिजा, मिशन कश्‍मीर, कभी खुशी कभी गम, मुझसे दोस्‍ती करोगे, मैं प्रेम की दीवानी हूं, कोई मिल गया, लक्ष्‍य, क्रिश, धूम 2, जोधा अकबर, काइट्स, गुजारिश, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, अग्निपथ, क्रिश 3, बैंग बैंग।

आने वाली फिल्‍में-
वे आशुतोष गोवारिकर की 'मोहन-जोदाड़ो' में काम कर रहे हैं। यह फिल्‍म मोहन-जोदाड़ो सभ्‍यता पर आधारित है। फिल्‍म को लेकर लोगों में अभी से काफी उत्‍साह बढ़ गया है क्‍योंकि रितिक इस बार बिल्‍कुल अलग रूप में नजर आएंगे। 

रितिक से जुड़ी खास बातें-

-वे भारत के प्रभावशाली सेलिब्रिटीज में से एक माने जाते हैं। 

- रितिक को ग्रीक गॉड भी कहा जाता है। 

- वे फिल्‍मों में अपने किरदार में परफेक्‍शन के लिए भी जाने जाते हैं। 

- फिल्‍मों में काफी सराहना मिलने के बाद रितिक हिन्‍दी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के प्रसिद्ध सितारों में से एक हो गए और भारतीय मीडिया द्वारा उन्‍हें 'रितिकमैनिया' का खिताब दे दिया गया। 

- पहली फिल्‍म 'कहो ना प्‍यार है', के पहले वे जे ओम प्रकाश मेहरा की फिल्‍म 'आसपास' के एक गाने 'शहर में चर्चे है' में दिखाई दिए जिसमें वे एक प्रेम पत्र धर्मेंद्र से हेमा मालिनी को पहुंचाते हैं। उन्‍होंने अपने पिता की फिल्‍में खेल और कोयला में सहायक के रूप में भी काम किया।

- इसके बाद उनकी कई फिल्‍में फ्लाप हो गईं और उनके करियर का यह वो दौर था जब एक मैगजीन ने अपने कवर पर रितिक का वर्णन करते हुए लिखा-फिनिश्‍ड। इसके बाद उन्‍होंने इसी से प्रेरणा लेकर फिल्‍मों को साइन करने से पहले सर्तकता बरतनी शुरू की। 

- करण जौहर के शो 'कॉफी विद करन' के दौरान उन्‍होंने कहा कि अब वे एक समय के दौरान कई फिल्‍मों में काम करने के बजाए एक ही फिल्‍म में बेहतर ढ़ंग से काम करेंगे। 

- इसके बाद आई उनकी फिल्‍म 'कोई मिल गया' में उनके अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया। इसमें उन्‍हें रोहित मेहरा नाम के एक लड़के का किरदार निभाया जो कि मानसिक रूप से थोड़ा असमर्थ है। इस फिल्‍म में उनके द्वारा निभाए गए किरदार को लेकर उनकी काफी प्रशंसा हुई। फिल्‍म ने कई पुरस्‍कार भी जीते। इस फिल्‍म में रितिक के अभिनय को 2010 के फिल्‍मफेयर मैगजीन ने 'टॉप 80 आइकॉनिक परफॉर्मेंस' में शामिल किया। 

- इसके बाद आई उनकी फिल्‍म 'लक्ष्‍य' को जनता ने तो ज्‍यादा पसंद नहीं किया लेकिन आलोचकों ने एक बार फिर उन्‍हें सराहा और एक बार फिर 2010 के फिल्‍मफेयर मैगजीन ने उनकी इस परफॉर्मेंस को 'टॉप 80 आइकॉनिक परफॉर्मेंस' में से एक बताया। 

- इसके बाद आई फिल्‍म क्रिश ने उन्‍हें भारत के बड़े पर्दे पर पहले सुपरहीरो के तौर पर पहचान दिलाई। इस फिल्‍म में उन‍का कास्‍ट्यूम, स्‍टाइल सब कुछ अलग था। इस फिल्‍म से वे बच्‍चों के बीच खासे पापुलर हो गए।  

- फिल्‍म धूम 2 और जोधा अकबर भी सुपरहिट रहीं। धूम 2 में चोर के किरदार को रितिक ने बेहद ही परफेक्‍शन के साथ निभाया तो वहीं जोधा अकबर में अकबर के किरदार में रितिक ने जान डाल दी। उस वक्‍त कईयों का ऐसा मानना था कि अकबर के किरदार को जितनी खूबसूरती से रितिक ने पर्दे पर उतारा है, शायद ही दूसरा कोई बॉलीवुड अभिनेता पर्दे पर उतार पाता। हालांकि, फिल्‍म को लेकर काफी विवाद भी हुआ लेकिन फिल्‍म ने भारत के साथ साथ विदेशों में भी अच्‍छा कारोबार किया। 

- उनकी बड़ी फिल्‍मों में से एक मानी जाने वाली 'काइटस' की रिलीज को लेकर काफी हाइप हुआ। इस फिल्‍म को लेकर लोगों में काफी उत्‍सुकता थी लेकिन अच्‍छी ओपनिंग के बावजूद फिल्‍म भारत में ज्‍यादा अच्‍छा परफॉर्म नहीं कर पाई। इसका एक कारण यह भी था कि फिल्‍म में बोले गए हिन्‍दी-इंगिलश-स्‍पैनिश संवाद भारतीय दर्शकों को कन्‍फयूज कर गए। हालांकि, विदेशों में इस फिल्‍म को बेहतर रेस्‍पांस मिला। फिल्‍म में उनकी हीरोइन रहीं बारबरा मोरी से उनके अफेयर की खबरों ने भी खूब चर्चा बटोरी और इससे भी फिल्‍म का काफी प्रमोशन हुआ।
- गुजारिश, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, अग्निपथ, क्रिश 3 सभी फिल्‍मों में अपने अभिनय के जरिए रितिक ने सभी का मन मोह लिया। इन फिल्‍मों के बाद से उनकी गिनती भी 100 करोड़ और 200 करोड़ क्‍लब वाले अभिनेताओं में होने लगी। 

- उन्‍हेांने फिल्‍म काइट्स, गुजारिश और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के गानों में अपनी आवाज भी दी है। 

- 2011 में रितिक ने छोटे पर्दे पर डांस रियलटी शो 'जस्‍ट डांस' के जज बनकर आए। इसमें उनके साथ मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान और वैभवी मर्चेंट भी थीं। उन्‍हें इसके लिए काफी मोटी रकम दी गई जिसने उन्‍हें टेलीविजन में सबसे ज्‍यादा फीस लेने वाला अभिनेता बना दिया।

- रितिक की वैक्‍स की मूर्ति लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में स्‍थापित है।  

- रितिक ने स्‍वयं का कैजुअल वियर ब्रांड एचआरएक्‍स नवंबर 2013 में लांच किया। 

- एक साक्षात्‍कार के दौरान उन्‍हेांने इस बात का खुलासा किया था कि बचपन में उन्‍हें हकलाने की समस्‍या थी जिसकी वजह से उन्‍हें बोलने में काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा जिसका कष्‍ट उन्‍हें आज भी होता है। उन्‍‍होंने बताया कि जब कभी भी स्‍कूल में मौखिक परीक्षा होती थी तब वे स्‍कूल बंक कर देते थे लेकिन हर रोज भाषा उपचार करने के बाद यह स्‍थिति धीरे-धीरे ठीक हुई। 

- उनके दाएं हाथ में दो उंगलियां हैं। यह शुरूआत में फिल्‍मों में सामने नहीं आया लेकिन फिल्‍म कोई मिल गया में इसे पर्दे पर दिखाया गया।  

- वे अपनी अच्‍छी बॉडी की वजह से भी युवाओं में खासे चर्चित हैं और जिम में परफेक्‍ट बॉडी बनाने के लिए घंटो वर्कआऊट करते हैं। 

Farah Khan Biography In Hindi



जन्म दिन 09 Jan 1965

जीवनी


फराह खान भारतीय फिल्‍म निर्देशक, निर्माता, अभिनेत्री और कोरियोग्राफर हैं। वे बॉलीवुड की कई फिल्‍मों में अपनी कोरियोग्राफी की वजह से जानी जाती हैं। 100 से ज्‍यादा गानों में वे अपनी कोरियोग्राफी की कला दिखा चुकी हैं। 

पृष्‍ठभूमि-

फराह खान का जन्‍म मुंबई में हुआ था। उनकी मां का नाम मेनका है जो कि स्‍क्रीनराइटर हनी ईरानी की बहन हैं। उनके भाई का नाम साजिद खान है जो कि मशहूर कॉमेडियन, अभिनेता और फिल्‍म निर्देशक हैं। फरहान अख्‍तर और जोया अख्‍तर फराह के कजिन्‍स हैं। 

पढ़ाई-

फराह ने सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से सोशियोलॉजी की पढ़ाई की। वे माइकल जैक्‍सन से खासा प्रभावित हुईं और डांस को अपने करियर के रूप में आगे बढ़ाया। उन्‍होंने अपने आप से ही डांस सीखा और डांस ग्रुप तैयार किया। 

शादी-
उन्‍होंने 2004 में शिरीष कुंदूर से शादी कर ली जिनसे उन्‍हें तीन बच्‍चे हैं। शिरीष फिल्‍म 'मैं हूं ना' के फिल्‍म एडिटर और 'जोकर' फिल्‍म के निर्देशक थे। 

करियर-
जब फिल्‍म 'जो जीता वही सिकंदर' को कोरियोग्राफर सरोज खान ने छोड़ दिया, फराह ने वो जगह ले ली। इसके बाद उन्‍होंने कई गानों में कोरियोग्राफ किया। वे 'कभी हां कभी ना' के सेट पर शाहरूख खान से मिलीं और तब से वे अच्‍छे दोस्‍त बन गए और साथ में काम करने लगे। 

मॉनसून वेडिंग, बॉम्‍बे ड्रीम्‍स, वैनिटी फेयर में उनके काम को देखते हुए उन्‍हें बेस्‍ट कोरियोग्राफर के तौर पर 2004 के टोनी अवार्ड के लिए नामांकित किया गया। उन्‍हें 5 बार फिल्‍मफेयर का सर्वश्रेष्‍ठ कोरियोग्राफी पुरस्‍कार भी मिल चुका है। निर्देशक के तौर पर उनकी पहली फिल्‍म 'मैं हूं ना' थी जिसमें शाहरूख ही फिल्‍म के हीरो थे। यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही। उनकी दूसरी फिल्‍म 'ओम शांति ओम' ने अपने रिलीज के दौरान सबसे ज्‍यादा कमाई की और फिल्‍म देश के साथ साथ विदेशों में भी खूब सराही गई। वहीं उनके द्वारा निर्देशित फिल्‍म 'तीस मार खान' फलाप हो गई। उन्‍होंने फिल्‍मों में मुख्‍य अभिनेत्री के तौर पर अपना डेब्‍यू फिल्‍म 'शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी' से किया जिसमें उनके हीरो बोमन ईरानी थे। उनकी फिल्‍म 'हैप्‍पी न्‍यू ईयर' बड़ी हिट साबित हुई जो कि एक लंबी स्‍टारकास्‍ट वाली फिल्‍म थी और एक बार फिर फिल्‍म के मुख्‍य अभिनेता शाहरूख खान ही थे। एमटीवी वीडियो म्‍यूजिक अवार्ड्स के लिए फराह ने कोलम्बियन पॉप स्‍टार शकीरा के गाने 'हिप्‍स डोंट लाई' के बॉलीवुड वर्जन के लिए उन्‍हें प्रशिक्षित किया। उन्‍होंने फिल्‍म 'ब्‍लू' के 'चिगी विगी' गाने के लिए काइली मिनोग को भी कोरियोग्राफ किया। 

होस्टिंग भी की फराह ने-

उन्‍होंने सेलिब्रिटी चैट शो 'तेरे मेरे बीच में' को होस्‍ट किया और इंडियन आइडल के सीजन 1 और सीजन 2, जो जीता वही सुपरस्‍टार, एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा और डांस इंडिया डांस लिटिल मास्‍टर्स जैसे शोज की जज भी रहीं। स्‍टार प्‍लस पर प्रसारित हुए शो जस्‍ट डांस में भी वे रितिक रोशन और वैभवी मर्चेंट के साथ जज के रूप में दिखाई दीं। वे बिग बॉस भी होस्‍ट कर चुकी हैं। 

प्रसिद्ध फिल्‍में-

मैं हूं ना, ओम शांति ओम, तीस मार खान, शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी, हैप्‍पी न्‍यू ईयर।

Sonu Nigam Biography In Hindi



जन्म दिन 30 Jul 1973

जीवनी

सोनू निगम भारतीय पाश्र्व गायक जो कि मुख्यतः हिन्दी और कन्नड़ फिल्मों में गाने गाते हैं। उन्होंने कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए हैं जिसमें मणिपुरी, गढ़वाली, ओडि़या, तमिल, असामीज, पंजाबी, बंगाली, मलयालम, मराठी, तेलगु और नेपाली शामिल हैं। उनके भारतीय पाॅप एल्बम भी रिलीज हुए हैं और उन्हें कुछ फिल्मों में अभिनेता के तौर पर भी काम किया है। वे पुरूषों में उदित नारायण के बाद ऐसे गायक रहे हैं जिन्होंने सबसे लंबे वक्त तक हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है। उनकी आवाज का जादू कुछ ऐसा हैं कि इसने पूरे देश में उनकी गायकी का लोहा माना और वे हर वर्ग के लोगों की पसंद बन गए। 

पृष्ठभूमि-
सोनू का जन्म एक कायस्थ परिवार में फरीदाबाद में हुआ था। उन्होंने अपनी गायकी का करियर 4 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था जब उन्होंने एक स्टेज पर आकर अपने पिता अगम निगम के साथ मोहम्मद रफी के गाने ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाने को गाना शुरू कर दिया। उसके बाद से वे अपने पिता के साथ शादियों और पार्टियों में गाने लगे। 19 साल की उम्र में वे गायकी को अपना करियर बनाने के लिए अपने पिता के साथ मुंबई आ गए। उन्होंने हिन्दुस्तानी क्लासिकल गायक उस्ताद गंुलाम मुस्तफा खान से प्रशिक्षण लिया। 

शादी-
उनकी शादी 15 फरवरी 2002 में मधुरिमा से हुई थी जो कि बंगाली परिवार से हैं। उनका एक लड़का भी हैं जिसका नाम निवान निगम है। 

करियर-

पाश्र्व गायक के रूप में-
करियर के शुरूआती दिनों में मुंबई में उन्होंने काफी संघर्ष किया। बाद में टी सीरीज के प्रमोटर गुलशन कुमार ने उन्हें बड़ी आडियंस तक पहुंचने का उन्हें मौंका दिया। प्लेबैक सिंगर के तौर पर उनका पहला फिल्मी गाना जानम फिल्म कें लिए था जो कि आधिकारिक तौर पर रिलीज ही नहीं हुई। 
फिर वे रेेडियो काॅमर्शियल्स बनाने लगे और उसमें से कुछ में उन्होंने अभिनय भी किया। 

1995 में वे पापुलर टीवी शो सा रे गा मा पा होस्ट करने लगे। इसके बाद, उन्होंनेे फिल्म बेवफा सनम का गाना ‘अच्छा सिला दिया’ गाया। उन्होंनेे फिल्म बाॅर्डर में अनु मलिक द्वारा कम्पोज किए गए सांग ‘सन्देसे आते हैं’ को भी गाया जो कि काफी हिट हुआ और लोगों की जुबान पर चढ़ गया। वहीं फिल्म परदेस में ‘ये दिल’ गाने ने भी लोगों का दिल जीता। 1999 में टी सीरीज ने निगम का अल्बम दीवाना रिलीज किया, इसका संगीत साजिद वाजिद ने दिया था। सोनू ने हिन्दी की कई अन्य फिल्मों में भी गाने गाए और कई पुरस्कार जीतें। उन्हें फिल्म कल हो ना हो के टाइटल सांग और फिल्म अग्निपथ के गाने ‘अभी मुझमें कही’ के लिए काफी सराहना मिली। उन्होंने रोमांटिक, राॅक, सैड, देशभक्ति जैसी हर तरह की शैलियों के गाने गाए है। 

कम्पोजर के तौर पर-
निगम ने सोलो कम्पोजर के तौर पर फिल्म सिंह साहब द ग्रेट का टाइटल सांग कम्पोज किया। उन्होंने फिल्म सुपर से उपर और जल के भी संगीत को कम्पोज किया है। 

टेलीविजन पर भी दर्ज कराई उपस्थिति-
वे मशहूर टेलीविजन शो सा रे गा मा पा के होस्ट रहे हैं।  उन्होंने 2002 में स्टार प्लस के टीवी शो किसमें कितना है दम को भी होस्ट किया है। निगम इंडियन आइडल के जज के भी रूप में अपना काम करते दिखाई दिए। वहीं वे अमूल स्टार वाॅयस आॅफ इंडिया में सेलिब्र्रिटी जज के रूप में दिखाई दिए। वे राहत नुसरत फतेह अली खान के साथ छोटे उस्ताद-दो देशों की एक आवाज में भी जज के तौर पर दिखाई दिए। वे संजय लीला भंसाली और श्रेया घोषाल के साथ सोनी पर प्रसारित हुए शो एक्स फैक्टर के भी जज रहे हैं। 

अभिनय में भी आजमाया हाथ पर यहां ज्यादा सफल नहीं हुए-
निगम का अभिनय करियर बाल कलाकार के तौर पर फिल्म बेताब से शुरू हुआ। बाद में वे जाॅनी दुश्मनः एक अनोखी कहानी, काश आप हमारे होते और लव इन नेपाल जैसी फिल्मों में दिखे। इन सभी फिल्मों को ठीक-ठाक ही रेस्पांस मिला।


Preity Zinta Biography In Hindi

जन्म दिन   Jan 1975         जीवनी         लाखो दिलों की धड़कन डिंपल गर्ल यानि प्रीती जिंटा हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रीयोँ...