जन्म दिन 02 Apr 1981
जीवनी
कपिल शर्मा भारतीय स्टैंड अप काॅमेडियन, अभिनेता, टीवी एंकर और गायक हैं। उन्होंने 2013 में पहली बार फोब्र्स इंडिया सेलिब्रिटी लिस्ट में जगह बनाई और इसमें उन्हें 93वां स्थान मिला और 2014 में वह 33वें स्थान आ गए। उन्हें एंटरटेनमेंट कैटेगरी में सीएनएन आईबीएन इंडियन आॅफ द ईयर 2013 घोषित किया गया। वे इस समय कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो काॅमेडी नाइट्स विद कपिल को होस्ट कर रहे हैं।
पृष्ठभूमि-
कपिल का जन्म अमृतसर, पंजाब में हुआ था। उनके पिता पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल थे और उनकी मां जनकरानी घरेलू महिला हैं। उन्होंने लोकल पीसीओ पर भी काम किया।
पढ़ाई-
उन्होंने अमृतसर के हिन्दू काॅलेज से पढ़ाई की है।
करियर-
शर्मा ने एमएच 1 के काॅमेडी शो हंसदे हंसांदे रओ से शुरूआत की। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक द ग्रेट इंडियन लाफटर चैलेंज के रूप में मिला। यह उनका नौवां रियलिटी टेलीविजन शो था जो उन्होंने जीता। उन्होंने इसके सीजन 3 के लिए पहला आॅडिशन अमृतसर में दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। वे इसमें हिस्सा लेना चाहते थे और वे फिर आॅडिशन देने के लिए दिल्ली गए जहां वे सेलेक्ट हो गए और 2007 में विजेता बने जिसमें उन्होंने 10 लाख रूपए प्राइज मनी के रूप में जीते। इसके बाद उन्होंने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले काॅमेडी सर्कस में हिस्सा लिया।
2013 में शर्मा ने अपने बैनर के9 प्रोडक्शन तले अपना शो काॅमेडी नाइट्स विद कपिल लांच किया। काॅमेडी नाइट्स का कांसेप्ट ब्रिटिश शो द कुमारस् एट नंबर 42 से लिया गया। कपिल ने उस्तादों का उस्ताद में भी पार्टिसिपेट किया। उन्होंने झलक दिखला जा के छठें सीजन को भी होस्ट किया और बीच बीच में बिग बाॅस में भी वे दिखाई दिए। उन्होंने काॅमेडी शो छोटे मियां को भी होस्ट किया। 2014 के लोकसभा चुनावों में उन्हें दिल्ली इलेक्शन कमीशन द्वारा ब्रैंड एंबेस्डर भी घोषित गया। उन्हें अपना डेब्यू यशराज बैनर की फिल्म बैंक चोर के साथ करना था लेकिन वे इस प्रोजेक्ट से किनारे हो गए। 17 अगस्त को भारतीय टेलीविजन गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 8 के ओपनिंग एपिसोड में वे गेस्ट की भूमिका में नजर आए।
प्रसिद्ध टेलीविजन शोज-
द ग्र्रेट इंडियन लाफटर चैलेंज 3, स्टार या राॅकस्टार, काॅमेडी सर्कस, झलक दिखला जा 6, काॅमेडी नाइट्स विद कपिल & The Kapil Sharma Show।
आने वाली फिल्में-
वे अब्बास मस्तान की फिल्म किस किसको प्यार करूं के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया था जिसमें उनकी हीरोईन एली एवराम थी।
Note:---------
(Friends Agar Apko Ye Biography Achha Lage To Isse Jarur Apne Facebook Ya Twitter Par Share Kare. Dhanyabad)
No comments:
Post a Comment