Saturday, 20 May 2017

Lara Dutta Biography In Hindi




जन्म दिन  16 Apr 1978


        जीवनी        


लारा दत्ता एक भारतीय फिल्म अभिनेत्रीं हैं। उन्होंने वर्ष 2000 में मिस यूनिवर्स का ख़िताब अपने नाम किया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्म अंदाज से कदम रखा था। उसके बादउन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया जैसे-मस्ती, नो एन्ट्री, काल, भागम भाग, पार्टनर, हाउसफुल, और चलो दिल्ली।

पृष्ठभूमि 
लारा दत्ता का जन्म 16 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले में हुआ था। लारा के पिता एलके दत्त (पंजाबी)और माँ जेनिफर दत्त (ऐंग्लो इंडियन)है। उनकी दो बहनें हैं- सबरीना दत्त-चेरिल। 

पढाई 
साल 1991 में दत्ता परिवार उत्तर प्रदेश से बैंगलोर आकर बस आ गया।  उसके बाद लारा की पूरी पढ़ाई बंगलौर में सम्पन हुई। लारा ने बैंगलोर सेंट फ्रांसिस जेवियर गर्ल्स हाई-स्कूल से पढ़ाई की है।  लारा ने अर्थशास्त्र में स्नातक किया है।  वह हिंदी-अंग्रेजी समेत पंजाबी,कन्नड़,फ्रेंच में भी पूर्ण पारंगत हैं।  

शादी 
लारा दत्ता साल 2011 में टेनिस खिलाडी महेश भूपति के साथ शादी के बंधन में बंध गयी।  उनकी एक बेटी भी है-सायरा भूपति। 
करियर 
लारा दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म अंदाज से की थी।  इस फिल्म में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आये थे।  फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बेहद सफल रही थी।  साथ ही आलोचकों ने भी फिल्म में उनके अभिनय की बेहद सरहाना की थी। लारा को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अदाकारा के सम्मान से भी नवाजा गया था।  उन्हें अपने हिंदी फ़िल्मी करियर में कई बार असफलता का मुंह देखना पड़ा।  लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उसके बाद उन्होंने मस्ती फिल्म से इंडस्ट्री में अपनी वापसी की।  इस फिल्म के बाद उन्होंने कल, नो एंट्री जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उसके बाद उन्होंने कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया। 

साल 2010 में उन्होंने विनय पाठक के साथ चलो दिल्ली मूवी की। जो दर्शको को कुछ रिझा नहीं सकी। उसके बाद वह साजिद खान की मल्टी स्टारर फिल्म हॉउसफुल में नजर आई।  इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई थी। हालंकि इस फिल्म के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया। 

साल 2015 में वह अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सिंह इज ब्लिंग से वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा एमी जैक्सन केके मेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।


Note:---------
(Friends Agar Apko Ye Biography Achha Lage To Isse Jarur Apne Facebook Ya Twitter Par Share Kare. Dhanyabad) 

No comments:

Post a Comment

Preity Zinta Biography In Hindi

जन्म दिन   Jan 1975         जीवनी         लाखो दिलों की धड़कन डिंपल गर्ल यानि प्रीती जिंटा हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रीयोँ...